{"_id":"5cb36a1abdec2213e54bbccd","slug":"31555261978-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों के साथ निकली बाबा साहब की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों के साथ निकली बाबा साहब की शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को नगर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भारतीय बौद्ध महासभा, आंबेडकर युवक संगठन, राष्ट्रीय सम्यक महासंघ की ओर से नगर के कंपिल रोड बाईपास स्थित आंबेडकर विहार पर डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहब, ज्योतिबाराव फुले के स्वरूपों की झांकियां निकाली गईं। यात्रा में युवा टोलियों की बाइक ब्रिगेड आगे चल रही थी। इसके बाद बैंडबाजों की धुनों पर पीछे चल रही महिला टोली नारे लगाते हुए बढ़ रही थी।
शोभायात्रा पृथ्वीदरवाजा, पटवनगली से पुलगालिब, बजरिया, लोहाई बाजार होते हुए लालकुआं रोड स्थित क्रय विक्रय समिति में एक सभा में परिवर्तित हो गई। वहां वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
सभा के दौरान कंपिलवस्तु के भिक्षु अमित प्रिय, भिक्षु मिलंद रतन, नानक चंद्र, राजेंद्र पाल, वरिष्ठ पदाधिकारी सीपी सिंह बुद्धिस्ट, अजय पाल सिंह, डा. केपी सिंह शाक्य ने विचार रखे। इस दौरान प्रताप सिंह, सतीश चंद्र, बाबूराम, रविंद्र सिंह, सोनेलाल आदि मौजूद रहे। महासभा के मीडिया प्रभारी डा. शाक्य ने बताया कि बराबिकू में एपी सिंह बुद्धिस्ट ने आंबेडकर मूर्ति का अनावरण किया।
बैंडबाजों के साथ निकली बाबा साहब की शोभायात्रा
जगह-जगह हुआ स्वागत, फूलों की बारिश