फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   309 soldiers join army by taking oath of service

309 जवान देश पर मर मिटने की कसम खाकर सेना का अंग बने

Sat, 27 Feb 2021 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
309 soldiers join army by taking oath of service
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में हुई पासिंग आउट परेड में सलामी लेते ब्रिगेडियर इंद्र मोह - फोटो : FARRUKHABAD
देश सेवा की शपथ लेकर 309 जवान सेना में शामिल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। देश की खातिर मर मिटने की कसम खाकर 309 जवान सेना का अंग बन गए। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर ने परेड का निरीक्षण किया। आठ टोलियों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट का ब्रिगेडियर को सलामी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल के बाद बाइकों से तिरंगा बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा ग्राउंड में शनिवार सुबह कसम परेड का आयोजन किया गया। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 309 जवान आठ टोलियों में पहुंचे। ब्रिगेडियर इंद्र मोहन सिंह परमार ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेजर शिवरतन सिंह की अगुवाई में बैंड की धुन पर जवानों ने मार्च पास्ट कर ब्रिगेडियर परमार को सलामी दी। ब्रिगेडियर ने जवानों को देशसेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद जवानों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। जवानों की एक टोली ने बाइकों से तिरंगे का रूप देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कर्नल राजीव नेगी, कर्नल एसएस विरदी, मेजर पंकज सिंह, अर्जुन सिंह, उमेश सिंह आदि सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने यह हुए सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवान बीकेश कुमार, किशन भदौरिया, अनिकेत कुमार बिलोनिया, गौरव मावी खिंसर, मिलन सिंह खिंसर, लक्ष्य शर्मा, संजीव राय, राहुल, योगेश को ब्रिगेडियर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed