{"_id":"666735ff5648d24626079628","slug":"300-villages-lost-electricity-due-to-blown-cable-box-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112246-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंकने से गुल रही 300 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: केबल बाक्स फुंकने से गुल रही 300 गांवों की बिजली
Mon, 10 Jun 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। 33 केवी लाइन का केबल बाक्स फुंकने से सोमवार सुबह गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। केबल बाक्स बदलने के बाद लाइन चालू कर करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
बेवर रोड भोलेपुर स्थित 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से निकली एक ही 33केवी लाइन से गंगापार क्षेत्र के चारों उपकेंद्र जुड़े हैं। सुबह करीब सात बजे केबल बाक्स फुंकने से 33केवी लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। इससे क्षेत्र के राजेपुर, सलेमपुर व अमृतपुर के दोनों बिजली उपकेंद्र ठप हो गए है।
300 गांव की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर जेई होरीलाल वर्मा ने लाइनमैनों के साथ 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग कराई। शहर के लकूला बिजली उपकेंद्र से कुछ दूरी पर मसेनी भट्ठा के पास केबल बाक्स फुंका मिला। इस पर लाइनमैनों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। केबल बाक्स बदला।
विज्ञापन
करीब चार घंटे बाद 33केवी लाइन चालू कर चारो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद उपकेंद्रों से फीडर चालू कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ सुजीत कुमार ने बताया है कि केबल बाक्स बदलकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।