फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   29 report on police attack

पुलिस पर हमले में नौ नामजद सहित 29 पर रिपोर्ट

Fri, 12 Mar 2021 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
29 report on police attack
पुलिस पर हमले में 29 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जुआ पकड़ने के दौरान एक आरोपी को छुड़ाने को लेकर पुलिस पर हुए हमले में नौ नामजद और 20 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा समेत कई संगीन धाराओं मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल दो सिपाहियों का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है। मुकदमे में छुुड़ाए गए आरोपी के तीन भाई और एक बहन के नाम भी शामिल हैं।
नखास चौकी प्रभारी शंकरानंद ने टीम के साथ बंगशपुरा कोहना निवासी आसिफ उर्फ पड्डा के यहां गुरुवार देर रात छापा मारा। आसिफ को छुड़ाने के लिए उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई थी। भीड़ आसिफ को छुड़ा ले गई। इस घटना में सिपाही नवनीत (36) व अजय कुमार (27) घायल हो गए। दोनों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शंकरानंद ने आसिफ के भाई अच्छे, आरिफ, रहीश, बहन शहनाज और पुटई, जाहिद, बबलू, फूल मियां को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ले के कई लोग घरों से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ करने पर भड़के परिजन
पुलिस ने दबिश के दौरान घर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी से परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि घर में रखा फ्रिज, रसोई का सामान, सभी बल्ब और ट्यूबलाइटें, फर्नीचर आदि तमाम कीमती सामान पुलिस ने तोड़ दिया। घर की महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। चौकी प्रभारी शंकरानंद ने बताया कि लगाए गए आरोप गलत हैं। तोड़फोड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed