फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 makan, 3 dukano ke atikraman girraye

कचहरी रोड के मकानों का अतिक्रमण जेसीबी से ढहाया, सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक

Fri, 28 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
25 makan, 3 dukano ke atikraman girraye
फतेहगढ़ में डीएम आवास के पास से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में कलक्ट्रेट के सामने जीजीआईसी से जिलाधिकारी आवास तक जेसीबी से मकानों का अतिक्रमण तोड़ा गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से कई जगह लोगों की नोकझोंक हुई। झोपड़ी से ऊंचे भवनों तक अभियान चला। 25 मकान व तीन दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

कचहरी तिराहे से जिलाधिकारी के आवास पर क्रिटिकल गैप के तहत सड़क के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। अतिक्रमण होने से बीच में काम रुक गया। गत माह अतिक्रमण वाले मकानों का चिह्नांकन कराया गया। शुक्रवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने नगरपालिका की दो जेसीबी मंगवाने के साथ भारी पुलिस बल बुलवा लिया। जिला जेल चौराहे से पुलिस लाइन रोड का ट्रैफिक रोक दिया। सीओ सिटी मन्नीलाल अमृतपुर, फतेहगढ़, मऊदरवाजा थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन

इनसेट
तीखी नोकझोंक के बीच अभियान
जीजीआईसी के निकट से अतिक्रमण हटना शुरू हुआ। सबसे पहले सब्जी विक्रेता हंसराम की टीन तोड़ते हुए जेसीबी आगे बढ़ी। फिर निर्वाचन कार्यालय के लिपिक निर्मल बाबू, पिंटू, एनआईसी के कर्मचारी श्यामबाबू, कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी नत्थूलाल आदि के मकानों का अतिक्रमण ढहाया गया। शेर सिंह यादव के मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट की जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि निशान के आगे तक दीवार तोड़ना मनमानी है। लालू यादव ने मकान का नक्शा दिखाया , लेकिन बात नहीं बनी। एक मकान के आगे मंदिर की आड़ में अतिक्रमण था, वह भी ढहा दिया गया। जेसीबी जब कठेरिया बिल्डिंग की ओर बढ़ी तो सबकी नजर उसी पर टिक गई। सेवानिवृत्त सब रजिस्ट्रार ओमप्रकाश कठेरिया घर से बाहर निकले और कहा कि बिना नोटिस दिए अतिक्रमण कैसे हटाया जाएगा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के सामने खड़ा कर दिया। वहां भी उन्होंने तेज आवाज में बात की तो सिटी मजिस्ट्रेट ने हड़काते हुए मास्क लगाकर बात करने की हिदायत दी। फिर उन्हें आड़े हाथों लिया। दोनों जेसीबी लगाकर बाउंड्रीवाल व नाली पर बना चबूतरा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ईओ रवेंद्र कुमार, विद्युत निगम के एसडीओ जितेंद्र गुर्जर, पीडब्लूडी के जेई सुहेल खां आदि मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क के एक ओर ही अतिक्रमण था, जो हटवा दिया गया।

इनसेट
अब बेवर रोड पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के चलते विद्युत लाइन शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए बेवर रोड के एक दर्जन से अधिक मकानों के अतिक्रमण का चिह्नांकन किया जा चुका है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद रोडवेज बस स्टेशन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर भी जेसीबी चलाई जाएगी।

अतिक्रमण हटाने पर सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक करता युवक। संवाद

अतिक्रमण हटाने पर सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक करता युवक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed