फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 lakhs cheated in the name of getting jobs, six trapped

नौकरी दिलाने के नाम 25 लाख ठगने में छह लोग फंसे

Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
25 lakhs cheated in the name of getting jobs, six trapped
नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे, छह फंसे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अनुदानित विद्यालय में प्रवक्ता पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों ने 25.40 लाख रुपये ठग लिए। सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल को ठगी की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। विवेचक को रुपये के लेनदेन व फर्जी अभिलेख तैयार करने के मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
मऊदरवाजा के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी विवेक कुमार ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कलां व मूल रूप से कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के गांव कूकापुर निवासी घुरईलाल वर्मा, इनके पुत्र मानवेंद्र व राघवेंद्र राजपूत, इलाकेदार व इनके पुत्र मयंक राजपूत, जिला अयोध्या के रेलवे स्टेशन के निकट निवासी मनोज मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की।
विज्ञापन

इसमें कहा कि वह एमएससी, बीएड उत्तीर्ण है। वह रोजगार की तलाश में था। वर्ष 2013 में संजीव राजपूत ने घुरईलाल वर्मा से मिलवाया। उन्होंने अन्य आरोपियों से मिलवा कर महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज गोविंदपुर में प्रवक्ता की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए विभिन्न तिथियों में कुल 25.40 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर दे दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देते रहे। पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed