फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 lakh liquor being smuggled caught

24.49 लाख की शराब के साथ 25 हजार का इनामी साथी सहित गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 lakh liquor being smuggled caught
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 464 पेटी के साथ पुुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

बरामद शराब की कीमत 24.49 लाख रुपये है। इनामी के साथ उसका साथी भी पकड़ा गया है। शराब की पेटियां हरियाणा से बिहार, छत्तीसगढ़ व अरुणाचल प्रदेश ले जाई जा रही थीं।
एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, जहानंगज एसओ बलराज भाटी रविवार को देर रात काली नदी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के नंबर का ट्रक वहां से गुजरा।
पुलिस ने उसे रोका। ट्रक में सवार पंजाब के मोहाली थाना लाडलू के गांव तोफापुर निवासी 25 हजार के इनामी रनजोध सिंह उर्फ सैंकी, मोहाली के थाना डेराबस्सी के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी परमजीत उर्फ मन्नी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ट्रक से हरियाणा की अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से शराब लेकर आते हैं। दोनों के खिलाफ जहानगंज थाने में अवैैैध शराब की सप्लाई करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि सैंकी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इनके पास दो-तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed