फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   220 million will come from the good days of power

220 करोड़ से आएंगे बिजली के अच्छे दिन

Tue, 26 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 26 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
220 million will come from the good days of power
बिजली के अच्छे दिनों पर मुहर लग गई है। जिले में बिजली की बदइंतजामी दूर
विज्ञापन
करने के लिए 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें 34 करोड़ 46 लाख रुपये नगर निकायों में खर्च होने हैं। 185 करोड़ 63 लाख रुपये से देहात की बिजली व्यवस्था का कायाकल्प होगा। यह काम दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व इंट्रीग्रेटिड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम के तहत कराए जाएंगे।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत 100 से कम आबादी वाले गांवों में भी बिजली पहुंचेगी। अभी तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से 300 की आबादी में विद्युतीकरण का मानक था। जिले में अभी तक 1968 मजरों में बिजली नहीं है। इस योजना से सभी घरों में बिजली पहुंचेगी। इसके लिए इलेक्ट्रिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन बड़ोदरा को नामित किया गया है।

नगर निकायों में इंट्रीग्रेटिड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम के तहत काम कराए जाएंगे। इस स्कीम के तहत 34 करोड़ 46 लाख रुपये से काम होंगे। इसके लिए नेशनल पॉवर ट्र्रेनिंग इंस्टीट्यूट फरीदाबाद को काम दिया गया है। इन योजनाओं के जमीन पर उतरने के बाद ओवरलोड, ट्रिपिंग, फाल्ट, तारों के टूटने की समस्याओं से निजात मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से छुटकारा मिलेगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अनुमोदन कमेटी की बैठक ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।
 
नगर निकायों का बजट
कुल बजट-34 करोड़ 46 लाख रुपये
योजना: इंट्रीग्रेटिड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम
निकाय                            बजट( रुपये )
फर्रुखाबाद                    6 करोड़ 42 लाख
कंपिल                         2 करोड़ 89 लाख
शमसाबाद                  6 करोड़  92 लाख

फतेहगढ़ छावनी         3 करोड़ 70 लाख
मोहम्मदाबाद              5 करोड़ 70 लाख
कमालगंज                8 करोड़ 39 लाख
 
देहात इलाके का बजट
कुल बजट 185 करोड़ 63 लाख रुपये
योजना: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना

काम                                           बजट (रुपये)
विज्ञापन

बीपीएल कनेक्शन                              9 लाख 9 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से कम आबादी में बिजली        24 करोड़ 24 लाख
मीटर पर खर्च                                 30 करोड़ 46 लाख

अलग-अलग सिंचाई व घरेलू फीडर     72 करोड़ 35 लाख
मरम्मत                              58 करोड़ 17 लाख
 
बदलेगी तस्वीर
- सभी घरों में पहुंचेगी बिजली
- 5 घरों वाले मजरे में भी पहुंचेगे तार
-सभी घरों में लगेंगे मीटर
- नलकूपों व घरों में बिजली आपूर्ति के लिए अलग किए जाएंगे फीडर

- नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, पुरानों की बढ़ेगी क्षमता।
-नए सबस्टेशन बनेंगे, क्षमता की वृद्धि भी होगी।
- अंडर ग्राउंड केबिल का भी है प्रस्ताव
- बंच केबिल पड़ेगी
 
अनुमोदन कमेटी की बैठक से तीन विधायक गायब
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना व इंट्रीग्रेटिड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम से जिले में होने वाले बिजली के कामों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई अनुमोदन कमेटी की बैठक में तीन विधायक गायब रहे। सांसद ने खर्च होने वाले बजट के लिए अनुमोदन दे दिया है।

जिले में 220 करोड़ रुपये से बिजली के काम होने हैं। इसके लिए सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में अनुमोदन के लिए बैठक बुलाई गई थी। यहां सांसद, जिला पंचायत सदस्य तहसीन सिद्दीकी के अलावा कायमगंज से सपा विधायक अजीत क ठेरिया ही मौजूद  रहे। सदर विधायक विजय सिंह, अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह व भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी नहीं पहुंचे। इनके प्रतिनिधि भी मौजूद नहीं थे। सांसद ने कहा कि अधिकारी बिजली की समस्याओं

का प्राथमिकता पर निस्तारण क रें। कें द्र सरकार ज्यादा से ज्यादा बिजली आपूर्ति देना चाहती है। कहा कि मक्का की फसल तैयार हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती न की जाए। डीएम एनकेेएस चौहान ने कहा कि नए सब स्टेशन के निर्माण के लिए पांचाल घाट पर जगह नहीं मिल रही है। इस समस्या का निदान जल्द खोज लिया जाएगा।  इससे

कटौती न की जाए। यहां  सीडीओ एसएन शुक्ला, एसी तारिक मतीन, एक्सईएन बिजली अमर सिंह, सुरेश चंद्र, एक्सईएन जल निगम पंकज यादव, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए योगराज सिंह, डीपीआरओ गिरीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव आदि मौजूद रहीं।

एसडीओ न सुधरे तो आज निलंबन
अनुमोदन बैठक के दौरान कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने एसडीओ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कसबे में चार दिनों से  बिजली संकट है। एसडीओ जेराम फोन नहीं उठाते हैं। इस पर डीएम एनकेएस चौहान ने नाराजगी जाहिर

की। उन्होंने कहा कि एसडीओ की पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होेंने एसी तारिक मतीन से कहा कि कल तक एसडीओ का रवैया न सुधरे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाए। विधायक ने कोकापुर गांव में डीपी ने लगने की शिकायत की। इसको लेकर डीएम ने एक्सईएन देहात अमर सिंह से हड़क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed