{"_id":"632f488b5912fe6acc7cf17a","slug":"22-quintals-of-black-marketing-rice-caught-farrukhabad-news-knp7199248137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से कालाबाजारी का 22 क्विंटल चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से कालाबाजारी का 22 क्विंटल चावल पकड़ा
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। राशन कालाबाजारी की सूचना पर पूर्ति निरीक्षकों ने छापा मारा। नीबकरोरी मंदिर के पास स्थित दुकान से करीब 22 क्विंटल चावल बरामद हुआ। उसे कोटेदार की सुपर्दगी में दे दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव को सूचना मिली कि नीबकरोरी में एक दुकान पर कोटेदारों ने राशन बेचा है। इस पर डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी, इंद्रजीत यादव व शरद चंद्र दुबे को मौके पर भेजा।
मंदिर के निकट स्थित नन्हें गुप्ता की दुकान पर 35 बोरी चावल बरामद हुआ। पूछने पर दुकानदार ने बताया कि कार्ड धारकों से चावल खरीदा गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बरामद चावल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव व शरद चंद्र दुबे ने बताया कि बरामद हुआ करीब 22 क्विंटल चावल नीबकरोरी के कोटेदार संजीव कुमार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर दुकानदार नन्हें गुप्ता ने बताया कि कार्ड धारकों से खरीदा गया 20 बोरी चावल पूर्ति निरीक्षक ने अपने कब्जे में ले लिया है।