फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   214 log 4 place me thahrayee

गुजरात से आए लोग प्रधानों के माध्यम से भेजे, 214 लोगों को चार स्थानों पर ठहराया

Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
214 log 4 place me thahrayee
कमालगंज। सोमवार रात गुजरात, मध्यप्रदेश व हरियाणा प्रांत के विभिन्न शहरों से आए 214 लोगों को चार क्वारंटीन सेंटरों पर ठहराया गया। मंगलवार सुबह उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद देर शाम तक सभी लोगों को उनके घर भेज दिया गया। कायमगंज व राजेपुर के लोगों को बसों से व कमालगंज क्षेत्र के लोगों को प्रधानों के माध्यम से घर भिजवाया गया।
विज्ञापन

भोजपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर पर 101 लोग बड़ौदा से आए थे। प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में 35 लोगों को रखा गया। इसी बस से आए शाहजहांपुर के छह लोगों को उनके जनपद भेज दिया गया। यहां पहुंचे लोगों में गुजरात के बड़ौदा, अहमदाबाद व मध्यप्रदेश के इंदौर एवं हरियाणा के लोग भी शामिल थे। बड़ौदा से आए 50 लोग स्पोर्ट्स गार्डन व 28 लोग जेएसएम स्कूल में रखे गए। मंगलवार दोपहर प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में युवकों के दो झुंड मजमा लगाकर मोबाइल गेम खेल रहे थे। स्पोर्ट्स गार्डन में बने क्वारंटीन सेंटर में टैंकर से गंदा पानी निकलने पर लोगों ने आपत्ति की। एसडीएम सदर अनिल कुमार, बीडीओ राजेश बघेल, कानून गो अजय यादव ने राशन देकर होम क्वारंटीन के लिए रवाना किया। गांव ईशापुर में सोमवार को गुजरात से 10 लोगों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। डॉक्टर कुलभूषण सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें गांव के विद्यालय में क्वारंटीन में कर दिया।
विज्ञापन

सरफाबाद सहित कई गांव में दहशत
भोजपुर में रखे गए बड़ौदा से आए 101 लोगों में 36 लोग सरफाबाद के थे। इसके साथ ही गौसपुर, नवादा, अजीजुलपुर, गुलरिया आदि में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इन्हें प्रधानों के माध्यम से कार, ऑटो व अन्य साधनों से सेल्फ क्वारंटीन के लिए भेजा गया। बाहर से आए लोगों के चलते इन गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed