{"_id":"5c6c3df2bdec224c7f23d33c","slug":"201550597618-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया ने मोबाइल से दिया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया ने मोबाइल से दिया भाषण
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। विकास खंड के गांव रजलामई में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी की जयंती समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के न आने पर लोग वहां से खिसक लिए। बाद में तोगड़िया ने मोबाइल से भाषण दिया। इस दौरान पुलवामा में तैनात क्षेत्र के एक सैनिक को भी सम्मानित किया गया।
रजलामई स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के शुरुआत में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई। बाद में पता चला कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया नहीं आएंगे। इस पर भीड़ वहां से चली गई। बाद में प्रवीण तोगड़िया ने मोबाइल से भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना के कारण उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर रखे हैं। पुलवामा के बाद से भारत खुद बचाव की मुद्रा में है। इससे कश्मीर के हालात ठीक नहीं हैं। इस संकट में शिवाजी की तरह काम करना चाहिए। जैसे उन्होंने मुगलों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था उसी तरह पाकिस्तान को भी घुटनों पर लाना होगा।
उन्होंने कहा जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक कोई भारतीय चैन की नींद नहीं सो पाएगा। इसके बाद छुट्टी पर आए पुलवामा में तैनात गांव कुइंयाखेड़ा निवासी सैनिक प्रीतम पाल का सम्मान किया गया। कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सीएल गंगवार को मुख्य अतिथि बनाया गया। साकेत गंगवार, मतान सिंह, नरसिंह, किशनपाल गंगवार, वतन गंगवार, सुमित गंगवार, सोनू गंगवार, जय गंगवार, अंकित कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्यवीर गंगवार, रविंद्र गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।