{"_id":"673a21dc6aba73979c0330fb","slug":"20-thousand-consumers-did-not-get-electricity-for-five-and-a-half-hours-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-117715-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साढ़े पांच घंटे नहीं मिली 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साढ़े पांच घंटे नहीं मिली 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा-बरेली पर रविवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इससे 20 हजार उपभोक्ताओं को साढ़े पांच घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी।
नेकपुर पुल के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू किया गया। बिजली कर्मचारियों ने पोल पर चढ़कर लाइन शिफ्ट करना शुरू की। इस दौरान 33 केवी लकूला उपकेंद्र, राजेपुर, अमृतपुर और सलेमपुर उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया। इसके चलते लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। सायं करीब 4:30 बजे लाइन शिफ्टिंग का कार्य बंद कर चारों उपकेंद्र चालू किए गए।
अधिशासी अभियंता नगर क्षेत्र बृजभान सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग होने के चलते चारों उपकेंद्र बंद किए गए थे। लाइन शिफ्टिंग होने के बाद चारों उपकेंद्र चालू कर आपूर्ति शुरू कर दी गई।