फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 km long jam on the highway opened after 10 hours

Farrukhabad News: हाईवे पर लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम 10 घंटे बाद खुला

Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
20 km long jam on the highway opened after 10 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अधिक मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की पांचाल घाट गंगा पर बेशुमार भीड़ पहुंचने के बाद भी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट न करने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 किलोमीटर (किमी.) लंबा जाम लग गया। दो सीओ की देखरेख में लगी दो थानों की पुलिस, पीएसी और यातायात पुलिस ने 10 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। जाम में फंसे बच्चे, बूढ़े ही नहीं जवान भी बेहाल रहे।
मंगलवार को अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा तट पर हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, मैनपुरी आदि जिलों से श्रद्धालु और कांवड़ियाें का जनसैलाव पहुंचा। इस दौरान प्रशासन ने बड़़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया। यही वजह रही कि सुबह पांच बजे से ही पांचाल घाट से चाचूपुर तक जाम लग गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन नदारद रहा। कुछ ही देर में वाहन एक दूसरे में इस कदर फंसे, कि हुल्लापुर से सेंट्रल जेल तक करीब 20 किमी लंबा जाम लग गया। जाम से हालात खराब होने के बाद पुलिस प्रशासन की नींद खुली।
विज्ञापन

कादरीगेट व राजेपुर थाना पुलिस, पीएसी और यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद सीओ अमृतपुर और सीओ सिटी के निर्देशन में शाम करीब तीन बजे 10 घंटे बाद जाम के हालात सामान्य हो सके। जाम में फंसे महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हो गए। कई लोग वाहनों में बैठकर गर्मी में बेहोश भी हुए। दूर-दराज जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 03,
वाहन छो़ड़ नाव में 100 रुपये उतराई देकर आए गंगा पार
शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, बरेली की ओर से आने वाले यात्री वाहनों से उतर गए। कई-कई किमी पैदल चलने के बाद पांचाल घाट पहुंचे। यात्रियों के अलावा बाइकें भी नाव पर चढ़ाकर सौ-सौ रुपये उतराई देकर लोग शहर की ओर आए। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हुए।
----------
फोटो- 04
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की रही भीड़

बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई की बसें बस अड्डे पर न पहुंचने से यात्री फंसे रहे। दोपहर बाद तक यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। परेशान यात्री प्रतीक्षालय में जमीन पर लेटकर बसों का इंतजार करते रहे। शाम तीन बजे के बाद बसों का आना जब शुरू हुआ, तो यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। कुछ ही देर में कई-कई बसें भर गईं। बस अड्डा पर यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
----------
रेजीमेंट से छुट्टी जा रहे सैनिक फंसे
पांचाल घाट गंगा पुल पर कई वाहन फंसे रहे। इसके कारण शिक्षक और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। सेना के जवान छुट्टी जाने के लिए निकले। उनका वाहन जाम में फंस गया। जवानों ने काफी प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका। जवानों को ट्रेन पकड़ने के लिए शाहजहांपुर जाना था। जवान कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।

------------
फोटो- 19,
जाम में फंस बेहोश हुई महिला
भीषण गर्मी होने के कारण जाम में फंसे कई यात्री बेहोश हो गए। जहां के तहां गिरने से लोगों ने मदद की। मुंह पर पानी के छीटे मारकर होश में लाया गया। सुबह पांच बजे से जाम लगने से लोग बेहाल हो गए। एक कदम भी न हिल पाने के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया। उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल होकर गिरने लगे। दोपहर बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed