फर्रुखाबाद। रविवार रात गंगा तट पर पहुंचने की जल्दी, बेहिसाब स्पीड से कई स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 20 से अधिक घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगे होने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ रही। बाइक सवार कांवड़िये मनमाने तरीके से वाहन चलाते दिखे। लिहाजा कई स्थानों पर बाइकों में भिड़ंत हुई। इसमें नवाबगंज कस्बा निवासी अश्वनी (18), चिकनवाली गली निवासी सुशील का पुत्र चंदन (17), मेरापुर थाने के गांव हरनखुदा निवासी विनय (25), कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी राजकुमार (37), अमृतपुर थाने के गांव हीरानगर गुड़ेरा निवासी अनुपम (20) व राहुल (18), गैलहार के मीनू यादव (20), मऊदरवाजा थाने के गांव नगला कलार रबी (18) व परशुराम (40), शाहजहांपुर के कलान थाने के गांव सिसैयानगर निवासी संजीव का पुत्र लकी (15), एटा जिले के अलीगंज थाने के गांव वीरपुर निवासी अशोक (32), गांव नयागांव निवासी कैलाश सिंह (45) व सुनील कुमार (55), मैनपुरी नगर की पावर हाउस काॅलोनी निवासी गुड्डू (32), थाना करहल के गांव मकरंदपुर निवासी अंकित (24), करहल रोड निवासी शिवम शर्मा (25) भोगांव के गांव मदौरा निवासी फुलवारी लाल (30) समेत करीब 20 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।