फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   193 couples took rounds, two accepted marriage

Farrukhabad News: मंत्रों से गूंजा पंडाल, विवाह बंधन में बंधे 193 जोड़े

Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
193 couples took rounds, two accepted marriage
कमालगंज के आरपी डिग्री कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूसरे को वरमाला ? - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कस्बा के आरपी डिग्री कॉलेज मैदान में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 193 जोड़ों ने फेरे लिए और दो का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडाल में मंत्र गूंजते रहे। जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। समारोह में खासी भीड़ रही।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीओ एम. अरुनमोली, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ किया।
स्टेज के बजाय पंडाल में लगे मंडपों के पास ही दूल्हा व दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद आचार्य राजेश दीक्षित व रजनीश मिश्रा ने विधि विधान से विवाह की रस्में कराईं।
विज्ञापन

सभी जोड़ों को चांदी की पायल, बिछिया व आर्टीफिशियल मंगलसूत्र उपहार में दिए गए। घरेलू सामान डिनर सेट, श्रृंगारदान, कपड़े, बक्सा आदि भेंट किया गया। द्वारचार के बर्तन भी सजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। पंडाल में काजी ने पहुंचकर निकाह निकाह कुबूल कराया। सांसद मुकेश राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

भोजन के लिए वर व वधू पक्ष को एक लिफाफे में 10-10 कूपन दिए गए। कूपन देखकर ही भोजन वाले हाल में प्रवेश दिया गया।
समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्देशन प्रधानाध्यापिका सीमा पथरिया ने किया।
खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू, भाजपा जिला महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत, महेश वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed