{"_id":"5cb36926bdec2214757c64cd","slug":"191555261734-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग से लाखों की गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आग से लाखों की गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भरखा गांव में नौ लोगों की 25 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
गांव निवासी राम प्रताप के खेत में रविवार दोपहर में अचानक आग लग गई। सूचना पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आग ने आसपास के अन्य खेतों को भी चपेट में ले लिया। इससे रामप्रताप की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।
इसके अलावा राम लखन की तीन बीघा, अशोक की तीन बीघा, ओमप्रकाश की चार बीघा, भानू की तीन बीघा, सूरज पाल, पिंटू, देवेंद्र और हर्ष की तीन बीघा व रामनाथ की चार बीघा फसल जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान खेत के पास ही लगी ग्रामीण की ट्राली से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर एसडीएम बसंतलाल गुप्ता, तहसीलदार राजू कुमार, लेखपाल पवन, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, एसआई डोरी लाल आदि मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जली
कई किसानों की 25 बीघा से ज्यादा फसल जली, लाखों का नुकसान
एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा