{"_id":"e379f0bb59c8b33060853663a951146d","slug":"19-huts-spark-stove-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से 19 झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से 19 झोपड़ियां जलीं
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चूल्हे की चिंगारी से बुधवार दोपहर 19 झोपड़ियां जल गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की और अग्निपीड़ितों को आर्थिक मदद दी। कटरी इलाका होने के कारण आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा के गांव कटरी धर्मपुर पंखियान की मढ़ैया की एक झोपड़ी में बुधवार को चूल्हे पर खाना बन रहा था। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा गिरी। देखते ही देखते छप्पर में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने आसपास की 18 और झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आनन-फानन ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना पुलिस और सदर तहसीलदार आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस अगिभनकांड में हसन मोहम्मद, जाहिद, मोहम्मद बहादुर, पप्पू, अनीस, अकील, मुफीद, सद्दाम, सहतूनजादी, वकील खां और गुलजार समेत 19 ग्रामीणों की झोपड़ियां जल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अगिभनकांड में घरेलू सामान के साथ ही नगदी और अनाज जल गया। तहसीलदार ने बताया कि इस आग में करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। लेखपाल सैदमीर खां ने बताया कि मोहम्मद हसन की झोपड़ी में जल रहे चूल्हे की चिंगारी से आग लगी थी।
विज्ञापन