फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ...जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुर्बानी

...जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुर्बानी

Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
...जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुर्बानी
फर्रुखाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को सामाजिक संगठनों और स्कूल व कालेजों में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय फतेहगढ़ में दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को याद किया गया। कैप्टन आरपी अग्निहोत्री, रामकरन सिंह चौहान, वीएस वर्मा, सीपी परिहार, ओपी कटियार, नवीन कटियार, राकेश राठौर, श्याम सिंह चौहान, फूल सिंह और आरडी कनौजिया आदि रहे। उधर, सरस्वती बालिका विद्यालय वनखड़िया के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने गीत गाया ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुर्बानी। इस अवसर पर शर्मिष्ठा यादव और प्रधानाध्यापिका नीरजा यादव आदि रहीं।

तोपखाना यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मलिखान सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। राकेश राठौर, महेंद्र सिंह राठौर, निरंजन सिंह, शिवबालक सिंह, अनंत सिंह, भूपेंद्र सिंह और उदयवीर सिंह आदि रहे। सातनपुर आलू मंडी में किसानों और आढ़तियों ने शोकसभा कर शहीद जवानों को याद किया। मंडी सचिव शिवकुमार यादव, सुधीर शुक्ल, अशोक कटियार, सन्नू गंगवार, संजू तिवारी, सुरेंद्र सिंह पाल, राजकुमार वर्मा, राजू गुप्ता व ओमप्रकाश आदि रहे। काकुत्स्थ सामाजिक एकता जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मदारवाड़ी से आईटीआई चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉ. जागेश्वर प्रसाद सक्सेना, राकेश चतुर्वेदी, राजेश निराला, शिवलाल गुप्ता, सत्येंद्र, संजय वर्मा और आशीष यादव आदि रहे। हिंदू रक्षा दल ने त्रिपोलिया चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता, अर्जुन शर्मा, करन शर्मा और शिवम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन


कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार अंबेडकर नगर स्थित बाबू नरायन शिक्षण संस्थान के बच्चों ने कंपिल चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। प्रबंधक नंदराम शाक्य, राजेश कुमार, अरुण शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर और सुमित कुमार आदि रहे। उधर, नगर पंचायत कार्यालय के जलकल प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया। चेयरमैन उदयपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने और सभासदों ने शहीदों के परिवार की आर्थिक मदद को 51 हजार रुपये एकत्र किए हैं। चेक जल्द ही जिलाधिकारी को दिया जाएगा। लिपिक अजय सक्सेना, सुरेश सक्सेना, कुलदीप सैनी, सुमित श्रीवास्तव, राजकुमार राजपूत, गिरीश वर्मा और राजू बाथम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed