फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   18 years ago the accused had committed double murder

Farrukhabad News: 18 वर्ष पहले आरोपी ने किया था दोहरा हत्याकांड

Fri, 21 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
18 years ago the accused had committed double murder
जहानगंज। भाई का हत्यारोपी गिजेंद्र सिंह उर्फ राजू 18 वर्ष पहले दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे चुका है। इस मामले में समझौता हो चुका है। लेकिन उसके गुस्सैल स्वभाव के कारण ग्रामीण कम ही बात करते हैं।
विज्ञापन

गांव रूनी चुरसई निवासी शैलेंद्र का गांव के लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वर्ष 2005 में भाई गिजेंद्र सिंह उर्फ राजू ने गांव के जगपाल कठेरिया व रामनिवास की पत्नी लक्ष्मी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जगपाल के परिजनों ने गिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद से शैलेंद्र मां मुन्नी देवी, ताऊ रामविलास चौहान व भाई पूणेंद्र सिंह चौहान के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा में आकर रहने लगे। दोहरे हत्याकांड में समझौता होने के बाद वह गांव में पहुंच गए। मुख्य मार्ग पर उनका मकान बना है। मकान के बाहर दुकानों में शैलेंद्र का शराब का ठेका है। अन्य दुकानें भी किराए पर उठी हुई है। दुकानों का भाइयों में बंटवारा हो चुका है। गिजेंद्र सिंह चौहान गुस्से में कई बार पहले भी गांव के लोगों पर हमला कर चुका है। ऐसे में गांव के लोग भी उससे कुछ कहने में डरते थे।
विज्ञापन

देशी व अंग्रेजी शराब के कई ठेके है पत्नी के नाम
शैलेंद्र सिंह चौहान की पत्नी रेखा के नाम पर कई देशी, अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। वर्ष 2017 में जहानगंज पुलिस ने शैलेंद्र सिंह सहित कई लोगों को हरियाणा की शराब सहित पकड़कर जेल भेजा था। इस मामले में शैलेंद्र जमानत पर बाहर चल रहे थे। इस घटना से पहले शैलेंद्र के नाम पर शराब के ठेके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या
रूनी चुरसई निवासी रामकिशोर चौहान ने कई वर्ष पहले गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके तीन पुत्र शैलेंद्र सिंह चौहान (50), पूणेंद्र सिंह चौहान, गिजेंद्र उर्फ राजू चौहान का मां मुन्नी देवी व शिक्षक ताऊ रामविलास चौहान ने पालन पोषण किया था। भाई पूणेंद्र सिंह चौहान अमेरिका में परिवार सहित रहता है। तीनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हो चुका है। शैलेंद्र पत्नी व बच्चों के साथ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गीतापुरम कालोनी में रहते हैं। उनकी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। पत्नी रेखा, पुत्री गरिमा व पुत्र अर्जुन वहां रहते हैं। घटना की जानकारी पर मां व पत्नी सहित बच्चों का हाल बेहाल हो गया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed