फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   174 tables will be simultaneously counting

174 मेजों पर एक साथ होगी मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Fri, 11 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
174 tables will be simultaneously counting

ग्राम प्रधान व सदस्य पद केे लिए 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतगणना होगी। मतगणना न्याय पंचायत वार कराई जाएगी। एक न्याय पंचायत में दो मेजें लगेंगी। एक मेज पर प्रधान व सदस्य के वोटों की गिनती की जाएगी।

विज्ञापन



जिले केे सात ब्लाकों में एक साथ 174 मेजों पर वोट गिने जाएंगे। मतगणना के लिए इतनी ही पार्टियां बनाई गई हैं। दोपहर बाद से परिणाम आने लगेंगे। दो पालियों में वोटों की गिनती होगी। प्रशासन ने 24 घंटे में मतगणना पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन




गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना को लेकर बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी राजेश कृष्ण, एडीएम मनोज सिंघल, सीडीओ एसएन शुक्ल मौजूद रहे।

 

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी- मतगणना के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम न होने की स्थिति में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एक गणना पार्टी में एक गणना पर्यवेक्षक, तीन सहायक व एक अतिरिक्त सहायक शामिल रहेगा। डीएम एसके सिंह ने कहा कि गणना निष्पक्ष कराई जाएगी।


मतगणना स्थलों पर पीएसी रहेगी तैनात - मतगणना के दौरान फोर्स केे पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी।




नवाबगंज व बढ़पुर की पहले खत्म होगी गणना - नवाबगंज व बढ़पुर ब्लाक में नौ-नौ न्याय पंचायतें हैं, यहां सबसे पहले गणना पूरी होगी। इसके बाद कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व कमालगंज ब्लाकों की मतगणना संपन्न होगी। कायमगंज में 12, राजेपुर व शमसाबाद में 13-13, मोहम्मदाबाद में 14 व कमालगंज में 17 न्याय पंचायतें हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed