{"_id":"635ebb68ec47f27ac42aefc3","slug":"17-locations-marked-one-created-but-not-enabled-farrukhabad-news-knp725717393","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिग जोन: 17 स्थान चिह्नित, एक बना, चालू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिग जोन: 17 स्थान चिह्नित, एक बना, चालू नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर को जाम से निजात दिलाने और सुंदरता बढ़ाने की मंशा से चिह्नित किए 17 वेंडिंग जोन दो साल बाद भी चालू नहीं हो सके। शनिवार को वेंडरों को हटाने पहुंची पालिका टीम को विरोध झेलना पड़ा। अतिक्रमण हटाए बिना लौटना पड़ा।
फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ शहर के मुख्यमार्गों को जाम से निजात दिलाने के लिए करीब दो साल पहले 17 वेंडिंग जोन बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए गए। मंशा थी कि फुटपाथों पर खड़े हो रहे फल, सब्जी, पान व बीड़ी दुकानदारों को इन स्थानों पर खड़ा करके सड़कों को जाम से निजात दिलाई जा सके।
करीब एक साल पहले लाल सराय मछली मंडी में खाली जमीन को समतल करवा कर इंटर लॉकिंग ईंटें बिछवाईं गईं। लाइटें भी लगवा दीं। इसके बाद दुकान लगाने के लिए चिह्नीकरण भी कर दिया गया, मगर एक दिन ही दुकानें लगाई जा सकीं। पालिका ने वेंडिंग जोन बनाने में करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे। फिर भी फायदा नहीं हो सका।
विज्ञापन
शनिवार को पालिका के अधिकारियों की टीम दुकानदारों से फुटपाथ खाली कराने पहुंची, तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। अब वह फुटपाथ खाली कराने में असहाय साबित हो रहे हैं।
जाम से नहीं मिल रही निजात
लाल सराय, रोडवेज बस स्टैंड, घुमना, बीबीगंज, रेलवे रोड आदि समेत सभी सड़कों के किनारे हजारों दुकानें लग रही हैं। वाहनों का आवागमन बढ़ने से जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत लाल सराय में हो रही है। यहां से लिंजीगंज किराना बाजार से सामान भरकर ठेली, बुग्गी, टेंपो आदि वाहनों का दिन भर आवागमन रहता है।
इन स्थानों पर बने वेंडिंग जोन
लाल सराय मछली मंडी, रेलवे रोड चौकी के पास से पूर्व की ओर रेलवे स्टेशन तिराहे तक, बीबीगंज पुलिया से उत्तर दिशा में, बजरिया चौकी के आसपास, आवास विकास चौकी से आगे उत्तर दिशा का खाली स्थान, फतेहगढ़ पुलिस लाइन के सामने सड़क के दूसरी तरफ, चौराहे पर मुख्यमार्ग के दूसरी तरफ खाली पड़ी जमीन आदि 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
‘अभी तक कई वेंडिंग जोन शुरू हो जाते, मगर अतिक्रमण हटाओ अभियान से दिक्कत हुई। अब त्योहार निपट गया है। लाल सराय वाला वेंडिंग जोन शीघ्र चालू किया जाएगा।’
-रविंद्र सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद।