फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 litterateurs honored; books distributed to 44 schools.

Farrukhabad News: 17 साहित्यकार सम्मानित, 44 स्कूलों को बांटी गईं पुस्तकें

Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
17 litterateurs honored; books distributed to 44 schools.
फर्रुखाबाद। हिंदी पखवाड़े के तहत सोमवार को 17 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए आयोजित किया गया था। 44 स्कूलों को विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

सांसद विकास निधि योजना के तहत पीएमश्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के सभागार में यह आयोजन हुआ। वितरित पुस्तकों में योगी-मोदी और संघ पर लिखीं किताबें भी शामिल थीं। साहित्यकार डॉ. शिवओम अंबर ने कहा कि देश में समस्याएं आती हैं, पर हमें उनका सकारात्मकता से सामना करना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में साहित्यकारों को बेहतर सम्मान देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुस्तक पढ़ने और सीखने के महत्व पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोदी, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी और भूपेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन साहित्यकारों को मिला सम्मान
सांसद मुकेश राजपूत, डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने साहित्यकार डॉ. शिवओम अंबर, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पवन बाथम, बृजकिशोर सिंह, रामावतार शर्मा इंदु, महेश पाल सिंह उपकारी, नलिन श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा पांडेय, प्रीति पवन तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, उपकार मणि, वैभव सोमवंशी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, स्मृति अग्निहोत्री और विशाल श्रीवास्तव को हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया।

-------------
शिक्षिकाएं एवं लिपिक भी सम्मानित
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सेवानिवृत लेखाकार वीरेंद्र कुमार सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर देवेश सक्सेना, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा भदौरिया, राजकीय जिला पुस्तकालय अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सक्सेना, जीआईसी की उप प्रधानाचार्य आदेश गंगवार, कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत भारद्वाज भी सम्मानित हुए। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, शिक्षिका रिचा तिवारी, अर्चना गुप्ता, आरती यादव, गुलशन जहां, सरिता त्रिवेदी, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, निर्मला सिंह, शैलजा मौर्य, रीता, अल्पना द्विवेदी, गरिमा पांडे, मीनाक्षी भास्कर, गीता देवी, ज्योति, मोनी चौहान भी सम्मानित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed