फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 government centers for paddy procurement, no water supply on first day

Farrukhabad News: धान खरीद के लिए 17 सरकारी केंद्र, पहले दिन बोहनी नहीं

Tue, 05 Nov 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
17 government centers for paddy procurement, no water supply on first day
फर्रुखाबाद। जनपद में धान खरीद के लिए सोमवार को 17 सरकारी क्रय केंद्र खोल दिए गए। इन केंद्रों पर किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। हालांकि पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान की बोहनी नहीं हुई। जिले में 5600 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन


खेतों में धान की फसल तैयार है। वहीं, जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 17 क्रय केंद्र खोल दिए गए। शासन से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू करने के आदेश हैं।
विज्ञापन

दिवाली का अवकाश होने की वजह से सोमवार को धान खरीद केंद्र खाेले गए। इसमें खाद्य एवं विपणन विभाग के सात केंद्र, पीसीएफ के नौ व एफसीआई का एक केंद्र खोला गया है। हालांकि पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान खरीद के नाम पर बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर खुले धान खरीद केंद्र
धान की सरकारी खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने सात केंद्र खोले हैं। सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी, शमसाबाद उपमंडी, नवाबगंज व राजेपुर में धान की खरीद होगी। वहीं, पीसीएफ के नौ केंद्रों में आलू विकास एवं विपणन संघ सातनपुर, जिला सहकारी संघ सरैया व बरौन, सहकारी समिति (बी पैक्स) पखना, नीबकरोरी, हरकमपुर, कायमगंज उत्तरी, चिलसरा व बी पैक्स कनासी में केंद्र संचालित किए गए। इसके अलावा एफसीआई का सातनपुर मंडी में केंद्र खोला गया है।

एक माह में मक्का की सरकारी खरीद शून्य
जनपद में 5000 मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये निर्धारित होने के साथ खरीद के लिए छह केंद्र एक अक्तूबर से खोले गए। एक माह बीतने के बावजूद किसी भी केंद्र पर मक्का की खरीद के नाम पर बोहनी तक नहीं हुुई। इसका मुख्य कारण बाजार में मक्का महंगी बिक रही है। इसके अलावा इन्हीं क्रय केंद्रों को 5600 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य दिया गया है। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल है। एक माह में मात्र 59.5 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा सकी है। 31 दिसंबर तक खरीद का लक्ष्य पूरा करने के आदेश हैं।

धान खरीद के लिए सभी 17 केंद्र खोल दिए गए हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। न्यूनतम समर्थन मूल्य से मक्का का बाजार में भाव महंगा है। इससे एक माह में मक्का खरीद शून्य है। बाजरा 59.5 मीट्रिक टन खरीदा गया है। दो-चार दिन में क्रय केंद्रों पर धान पहुंचने की उम्मीद है।

रोली सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed