फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 thousand cheated in the name of the job

कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर 16 हजार ठगे

Sat, 19 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
16 thousand cheated in the name of the job

फर्रुखाबाद। कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 16 हजार रुपये ठग लिए गए। नौकरी न मिलने पर युवक ने रुपयों का तगादा किया तो उससे गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़ित ने एएसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन


जिला रामपुर थाना शकहबाद के गांव मधुपुरी निवासी अयूब खां के पास एक युवक कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के लिए आया था। यह  युवक अयूब को शहर कोतवाली के पांचालघाट एक फर्म पर लेकर पहुंचा। यहां अयूब की मोहित, अवनीश व  सुनील से नौकरी के लिए बात कराई गई।
विज्ञापन


अयूब ने आरोप लगाया कि इन्होंने नौकरी के लिए कागजात और 16 हजार रुपये मांगे। अयूब ने घर से लाकर  कागजातों के साथ ही 16 हजार रुपये आरोपियों को सौंप दिए। अयूब के मुताबिक इन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी लगने की सूचना देने का झांसा देकर बैरंग कर दिया। आरोपियों ने नए लोगों को नौकरी के लिए लाने पर कमीशन देने के लिए भी कहा। नौकरी न लगने पर गुरुवार को अयूब इनसे पैसे मांगने के लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अयूब को गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित का कहना था कि यह लोग काफी समय से नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों क ो ठग रहे हैं। अयूब ने एएसपी रामभवन चौरसिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने सीओ सिटी योगेश कुमार को इस  मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed