{"_id":"5d07d7898ebc3e30bb0b2ccd","slug":"15607950049-farrukhabad-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनापुर में बनेगा दूसरा गोसंरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनापुर में बनेगा दूसरा गोसंरक्षण केंद्र
विज्ञापन
जनपद में बनने वाले दूसरे गोसंरक्षण केंद्र के लिए कमालगंज ब्लाक के गांव हसनापुर में जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है। इस बार यह जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई है।
जबसे योगी सरकार बनी है तबसे ही गोवंश को लेकर लगातार नई योजनाएं आ रहीं है। पिछले साल सरकार ने जनपद को एक वृहद गोसंरक्षण केंद्र की सौगात दी थी। यह मोहम्मदाबाद ब्लाक के गांव नवादा दोयम में बन रहा है। जल्दी ही यह गोसंरक्षण केंद्र बन कर तैयार हो जाएगा।
इसके बाद किसानों को काफी राहत मिलेगी। जनपद भर के अन्ना गोवंशों को इसमें रखा जाएगा। हाल ही में शासन ने जनपद को एक और वृहद गोसंरक्षण केंद्र की सौगात दी है। इसके लिए जिला पशु चिकित्सा विभाग को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
अब इसकी जमीन चिह्नित कर ली गई है। कमालगंज ब्लाक के हसनापुर गांव में वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का बजट भी आ गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था को बजट व अन्य चीजों के आधार पर गोसंरक्षण केंद्र के आधार प्रारूप तैयार करने को दिया गया है।
नवादा दोयम में गोसंरक्षण केंद्र बनाने का जिम्मा पैक्सफेड को दिया गया था, लेकिन कमलागंज के हसनापुर में बनने वाला गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण यूपीपीसीएल कराएगी।
वृहद गो संरक्षण केंद्र में चार बड़े टीन शेड लगेंगे।
इसमें पांच सौ से एक हजार तक गोवंशों को रखा जा सकेगा। गोवंशों को लाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व निकायों की होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजकिशोर सिंह ने बताया कि दूसरे वृहद गोसंरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था का चयन हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
हसनापुर में बनेगा दूसरा गोसंरक्षण केंद्र
यूूपीपीसीएल 1.20 करोड़ से करवाएगी निर्माण