फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1558 patients were treated in the health fair

आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीज बढ़े

Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
1558 patients were treated in the health fair
फर्रुखाबाद। जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीज अधिक पहुंचे। सभी 31 पीएचसी पर कुल 1558 मरीजों को इलाज दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के भोलेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12.45 बजे तक ओपीडी में 30 मरीज पहुंचे। डॉ.स्मिता शाक्य ने मरीजों को देखकर दवाई दी। उन्होंने बताया कि 18 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जबकि कुछ मरीजों ने खांसी व शरीर में दर्द की दिक्कत बताई। एलटी विनय कुमार ने दो मरीजों की मलेरिया की जांच की, रिपोर्ट निगेटिव आई। आठ मरीजों की शुगर की जांच की गई।
विज्ञापन

वहीं पीएचसी साहबगंज व रकाबगंज में बुखार से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे। यहां पैरासीटामॉल टैबलेट न उपलब्ध होने से मरीजों को मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी। वहीं किसी भी पीएचसी पर डेंगू किट न होने से मरीजों की डेंगू की जांच नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि शहर के चार व ग्रामीण क्षेत्र के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1558 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed