फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाढ़ प्रभावित गांवों में फ्लड पीएसी करें तैनात

बाढ़ प्रभावित गांवों में फ्लड पीएसी करें तैनात

Sat, 01 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित गांवों में फ्लड पीएसी करें तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मातहतों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में फ्लड पीएसी तैनात करने के निर्देश दिए।

डीएम को बताया गया कि कटरी धर्मपुर के प्रधान बाढ़ आपदा में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रधान को सचेत करने के निर्देश दिए। अन्यथा की दशा में निलंबन की कार्रवाई की जाए। मजरा पंखियन की मडै़या, कैलिहाई, कमथरी, अल्हादपुर भटौली और कछुआ गाढ़ा आदि गांवों में शासनादेश के तहत भूसा बांटने के आदेश पशु चिकित्साधिकारी को दिए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को बाढ़ प्रभावित मजरा पंखियन की मडै़या, मजरा कल्लू नगला, कटरी गंगपुर, मजरा पहाड़पुर, हुल्ला की मडै़या, कैलिहाई और समैचीपुर चितार आदि गांवों में संबंधित एडीओ पंचायत के माध्यम से तिरपाल बांटने को कहा।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक कायमगंज को बाढ़ पीड़ितों को पांच-पांच लीटर केरोसिन बांटने के आदेश दिए। बाढ़ राहत सामग्री छीनने के मामले में राजस्व निरीक्षक को नगला माखन के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव ऊगरपुर, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, कछुआ गाढ़ा, मंझा की मडै़या, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, रामपुर जोगराजपुर, नगला माखन और जसूपुर में फ्लड पीएसी तैनात कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलमग्न गांवों में पुन: राहत सामग्री व पांच-पांच लीटर केरोसिन बांटने को कहा। पर्याप्त मात्रा में नाव लगने के निर्देश समस्त तहसीलदारों को दिए। बाढ़ से घिरे दस-बीस परिवार जो सड़क किनारे तिरपाल डालकर रहे हैं। उन्हें वाटरप्रूफ टेंट लगाकर रहने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारी बाढ़ से संबंधित गांवों में लगातार संपर्क में रहें। समस्त सीडीपीओ बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पुष्टाहार बंटवाएं। अधिकारी प्रतिदिन कम से कम चार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करें।

डीएम ने कहा कि तहसीलदार बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की फाइल चौबीस घंटे के अंदर प्रस्तुत करें। लेखपाल समैचीपुर चितार ने बाढ़ के कटान से लगभग 30 मकान/झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी तो डीएम ने तहसीलदार कायमगंज को तत्काल फाइल देने को कहा। नावों में लाइफ जैकेट/इमरजेंसी लाइट रखवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा पुनरीक्षण में सूची का प्रकाशन कराने के निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।


मतदाता सूची में फोटो अवश्य देखें
फर्रुखाबाद। शनिवार से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में लगे फोटो को अवश्य देख लिया जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ किसी के दबाव में आकर मतदाता सूची से नाम काटे या जोड़ें नहीं। ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी। समस्त तहसीलदार बीएलओ वार प्रतिदिन समीक्षा करें। अभियान की तिथि में प्रत्येक बीएलओ द्वारा कम से कम 12 फार्म जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed