Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy procurement to begin at 15 centres from tomorrow

Farrukhabad News: 15 केंद्रों पर कल से शुरू होगी धान की खरीद

Sun, 01 Nov 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin at 15 centres from tomorrow
फर्रुखाबाद। धान की फसल तैयार होने के साथ दो नवंबर से 15 केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। शासन से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। आढ़तों पर मोटा धान इससे महंगे दामों में बिक रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ष करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई। अब खेतों में धान की फसल तैयार है। कटाई भी तेजी से चल रही है। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी से धान की कटाई पर ब्रेक लग गया है। एक नवंबर को रविवार को अवकाश होने से दो नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू कर जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जबकि गत वर्ष 2,369 रुपये प्रति क्विंटल धान की सरकारी खरीद की गई थी।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के छह केंद्रों में सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, राजेपुर, कायमगंज मंडी व शमसाबाद उपमंडी व नवाबगंज में धान की सरकारी खरीद की जाएगी। वहीं पीसीएफ के नौ क्रय केंद्रों में ब्लॉक बढ़पुर में आलू संघ सातनपुर, सहकारी समिति (बी पैक्स) बरौन, महलई, मोहम्मदाबाद में नीबकरोरी, पखना, पिपरगांव, हरकमपुर व कायमगंज में सहकारी समिति चिलसरा व कनासी में सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में आढ़तों पर मोटा धान 2450 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। इससे किसान धान बेचने के लिए आढ़तों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा महीन धान 3300 रुपये से लेकर 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक आढ़ती खरीद रहे हैं। इससे आढ़तों पर खूब धान आ रहा है। वहीं खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर सन्नाटा था। केंद्र प्रभारी भी दोपहर में मौजूद नहीं थीं।

डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि 15 क्रय केंद्रों पर दो नवंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। बाजार में धान का भाव ठीक होने से अभी 100 किसानों ने ही क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed