फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मुंसिफ कोर्ट में पुसिस कर्मियों को जाने से वकीलों ने रोका

मुंसिफ कोर्ट में पुसिस कर्मियों को जाने से वकीलों ने रोका

Tue, 07 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुंसिफ कोर्ट में पुसिस कर्मियों को जाने से वकीलों ने रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। वकील से अभद्रता करने वाले सीओ से नाराज वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने मुंसिफ कोर्ट में आने वाले पुलिस कर्मियों को रोक दिया। इससे पुलिस के पैरोकार मुकदमे की पैरवी के लिए नहीं पहुंच सके। वकील एकत्र होकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने सीओ कायमगंज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

थाना दिवस में पीड़ित की पैरवी करने गए वकील परम मिश्रा का थाने पर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। सीओ ने वकील और दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया। इससे सीओ से वकील नाराज हैं। मंगलवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया और मुंसिफ कोर्ट के बाहर कुर्सी डाल कर बैठ गए। उन्होंने मुकदमों में पैरवी करने आने वाले पुलिस कर्मियों को कोर्ट परिसर में घुसने से रोक दिया। इससे पुलिस कर्मी एक किनारे चुपचाप खड़े हो गए।
विज्ञापन


दोपहर में वकील तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और सीओ कायमगंज के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। इसमें वकीलों से अभद्रता का मामला उठाकर सीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वकीलों के तहसील में जाने के बाद पुलिस के पैरोकार कोर्ट में गए। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ल, सचिव विपिन कुमार यादव, देवेंद्र गंगवार, संजय पाठक, अनूप सक्सेेना, संजय पाठक, मंगल सिंह, अंकित तिवारी, सुरजीत माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed