{"_id":"5b2fdac14f1c1bca228b7577","slug":"152986285020-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। इटावा से पांचाल घाट मौनी आश्रम आए वृद्ध की रविवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हो गया। इटावा जिले चौबिया निवासी रामेश्वर दयाल (70) परिवार वालों के साथ पांचाल घाट स्थित मौनी आश्रम में आयोजित भंडारे में शामिल होने शनिवार को आए थे।
रविवार की दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। वह मौनी आश्रम से दवा लेने शहर की ओर पैदल आ रहे थे। पांचालघाट-कादरीगेट मार्ग पर स्थित पराग दूध डेरी के पास भाऊपुर चौरासी राजेपुर निवासी रामू की बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक रामू घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घटना की जानकारी पर लोहिया अस्पताल आए मृतक के परिजन शव देख कर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।