फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चुनाव में सबको याद आए डा.आंबेडकर

चुनाव में सबको याद आए डा.आंबेडकर

Sun, 14 Apr 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में सबको याद आए डा.आंबेडकर
डा.भीमराम आंबेडकर की 128वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यालय सहित जगह-जगह बाबा साहब के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोकसभा चुनाव के चलते सभी प्रत्याशियों को भी बाबा साहब खूब याद आए।
विज्ञापन


जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने से भोलेपुर में मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड तिराहे स्थित डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण कार्यक्रम शुरू हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुुर्शीद ने समर्थकों के साथ जाकर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक नानक चंद्र, सह समन्वयक प्रदीप यादव, प्रधान अनीता देवी, अमर सिंह, शिक्षिका नेहा मिश्रा, किरन अग्निहोत्री, फरजाना अंजुम, राम लखन ने बच्चों के साथ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने कहा कि बाबा साहब ने समतामूलक समाज का सपना संजोकर विषम परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। जेएनवी रोड तिराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सुबह माल्यार्पण कर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित की गई।

एसडीओ चक्रवर्ती, सत्यपाल बौद्ध, सुमन बौद्ध, परशुराम बौद्ध, जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इसके बाद धम्म यात्रा फतेहगढ़ होते हुए शहर के मुख्य मार्ग निकाली गई। इससे मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया।

जहानगंज क्षेत्र के गांव बहोरना स्थित पार्क में बसपा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल सुमन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केक काटकर कार्यक्रम किया गया। चांदपुर में प्रधान मुन्नी देवी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाब साहब के विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया।

किसान सभा की ओर से हरी सिंह की अध्यक्षता में गांव ठिठोली पट्टी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतीश चंद्र ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। रामकुमार, जगदीश चंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।



शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, सिकंदरपुर के प्रधान कुंवर सिंह, शुभम, श्याम सिंह ने कई लोगों के साथ जटपुरा में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर के बताए कदमों पर चलने के लिए लोगों के लिए प्रेरित किया।

चुनाव में सबको याद आए डा.आंबेडकर

128वीं जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed