फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   करंट से छात्र की मौत

करंट से छात्र की मौत

Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
करंट से छात्र की मौत
फर्रुखाबाद। सफाई करते समय छात्र को करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने जब उसे देखा तो आननफानन में लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज के गांव मंझना निवासी अभिषेक उर्फ पटुआ (18) पुत्र अवधेश कुमार अपने फूफा कालीदेवी आईटीआई निवासी मुकेश कुमार के घर आया था। अभिषेक कमरे की साफ सफाई कर रहा था। इस बीच वहां रखे इनवर्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। अभिषेक वहीं बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर उसकी बुआ सोनी ने शोर मचाया, तो परिजन मौके पर पहुंचे और तारों को हटाकर उसे दूर किया। इसके बाद अभिषेक को लेककर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर प्रदीप सिंह ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल कर्मचारियों ने मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर उसकी मां मनोरमा देवी और परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को देकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कह कर शव को लेकर चले गए। मुकेश ने बताया कि घर पर सफाई और पुताई में हाथ बटाने के लिए उसे बुलाया था। अभिषेक हाईस्कूल में पढ़ता था।

महिला झुलसी, हालत गंभीर
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। संदिग्ध हालात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल लाने के दौरान उसकी सास की भी तबियत खराब हो गई। शाहजहांपुर के अल्हागंज जाटव गौटिया निवासी रोशनी पत्नी विपिन कुमार सोमवार की शाम झुलस गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर आए।


परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ में उसकी सास विंदावती भी आ रही थी। रास्ते में उनकी भी हालत खराब हो गई। रोशनी और विंदावती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार महिला खाना पकाते समय झुलसी है।

-कमरे में सफाई करते समय इनवर्टर की चपेट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed