{"_id":"59e6393a4f1c1bd9538b7eaa","slug":"15082602231-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत रेजीमेंट में धूमधाम से मनाया दीवाली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत रेजीमेंट में धूमधाम से मनाया दीवाली मेला
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेेंटर में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में जमकर भीड़ उमड़ी। बच्चों ने मेला परिसर में लगे कई प्रकार के झूलों का आनंद लिया तो सैनिकों ने एयर रायफल से निशाना साधा।
करियप्पा मैदान पर मंगलवार को दीवाली मेले का आयोजन हुआ। धर्म गुरु सूबेदार एसएस उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डिप्टी कमांडेंट की पत्नी व आवा की उपाध्यक्ष रचना सिंह ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। डिप्टी कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष की तरह मेेले का आयोजन किया गया है। दीवाली प्रेम, सौहार्द और विजय का पर्व है।
अच्छाई की जीत का यह पर्व उल्लास से परिपूर्ण है। मेले में जवानों ने एयर रायफल से निशाना साधा तो कुछ ने बैंलेस के साथ बोतल में छल्ला पहनाकर जीत दर्ज की। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस झूला, घुड़सवारी, आइसक्रीम के स्टाल लगाए गए थे। मेले में आए लोगों के लिए आतिशबाजी की दुकान लगाई गई थी। महिलाओं ने मेले में लगे चाट-पकौड़ी और छोले-भटूरे का आनंद लिया।
विज्ञापन
देर शाम को आसमान रंग बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हो उठा। इस दौरान सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भाटी ने मेले की प्रशासनिक व्यवस्था संभाली। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जीएमपी हवलदार के टीम की थी।
-रंग बिरंगी आतिशबाजी से शाम को जगमगाया आसमान
अमर उजाला ब्यूरो