{"_id":"59dcc0ce4f1c1bec538b6c54","slug":"15076395618-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पारिवारिक कलह के कारण सोमवार रात युवक ने कालिंद्री एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मदाबाद के उदयपुर नगला बाग निवासी बसंत लाल जाटव (42) पुत्र रामकुमार जाटव के परिवार में पत्नी मीना देवी व पांच बच्चे हैं। शराब का आदी बसंत मजदूरी करता था। वह मेहनत मजदूरी का पैसा शराब पर खर्च कर देता था। उसकी पत्नी मीना बीड़ी बनाकर किसी तरह परिवार पालती थी। इससे परिवार में आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात भी कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद जब सो गए। इस बीच बसंत घर से निकल गया। पखना स्टेशन के आगे भाननगर गांव के सामने रात करीब 10:30 बजे उसने कालिंदी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सुबह की मैन रवि शंकर ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर मोहम्मदाबाद थाने में सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
शराब पीने के कारण आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था
अमर उजाला ब्यूरो