फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 reports including 11 nominated from both sides in the firing

Farrukhabad News: फायरिंग में दोनों ओर से 11 नामजद समेत 15 रिपोर्ट

Sat, 11 Mar 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 reports including 11 nominated from both sides in the firing
फर्रुखाबाद। शहर में दिनदहाड़े बाइक सवारों की ओर से की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 11 नामजद समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक सवार दबंगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर कोई हाथ नहीं लगा। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में गुरुवार शाम साढ़े तीन बजे बाइक सवार दबंगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दो पड़ोसियों में मारपीट भी हुई। घटना में मोहल्ले की सरिता ने चमचा वाली गली के सूरज यादव, आकाश, सत्यम यादव, नितिन यादव, छोटू पांडेय और चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि भतीजे आकाश से किसी बात को लेकर सूरज यादव से बुधवार को विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसी के बाद गुरुवार शाम को आरोपी उनके दरवाजे आ गए और आकाश को मारने की बात कहकर फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष की विनीता ने गणेश प्रसाद स्ट्रीट के रितिक यादव, विक्रम, विशाल, शरद, आकाश व प्राची पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि मंगलवार को उनका भांजा कासगंज के पटियाली के गांव मझोला निवासी आकाश आया था। आरोपियों ने उसे पीट दिया। गुरुवार को आरोपी उनके पुत्र सूरज को मारने की नियत से घर में घुस आए और मारपीट कर दी। उन्होंने आरोपियों से बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, मगर कोई भी हाथ नहीं चढ़ा। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed