{"_id":"6372859eed38a74e07431e55","slug":"15-computers-from-the-lab-farrukhabad-news-knp728305663","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब से 15 कंप्यूटर समेत आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब से 15 कंप्यूटर समेत आठ लाख की चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय महाविद्यालय की प्रयोगशाला से चोरों ने 15 कंप्यूटर समेत आठ लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
सोमवार सुबह पहुंचे शिक्षकों ने ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है।
शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय की पहली मंजिल पर कंप्यूटर प्रयोगशाला हैै। संचालन की व्यवस्था निजी संस्था के हाथ है।
इसमें करीब 500 छात्र पंजीकृत हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे शिक्षक महाविद्यालय पहुंचे तो देखा कि प्रयोगशाला का ताला टूटा था और उसमें लगे 15 कंप्यूटर, पांच टैबलेट, एक टूलकिट, एक इमरजेंसी लाइट समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान गायब था।
सूचना पर स्कूल स्टाफ और चौकी पुलिस पहुंची।
कुछ ही देर में सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाल विनोद शुक्ला ने पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए। बताया जाता है कि चोर छत के रास्ते प्रयोगशाला तक पहुंचे।
इसके लिए किसी वाहन का प्रयोग किया गया होगा।
छत पर लगा एक एंगल भी टूटा मिला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।