फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 houses found in DM no Lentr

डीएम को 14 आवासों में नहीं मिले लेंटर

Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
14 houses found in DM no Lentr
14 houses found in DM no Lentr Updated Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
14 houses found in DM no Lentr
जिलाधिकारी ने शनिवार को लोहिया गांव कनकापुर का निरीक्षण किया। 14 लोहिया
विज्ञापन
आवासों में लेंटर न देख उन्होेंने हैरानी जताई। उन्हाेंने बीडीओ को लेंटर डलवाने के आदेश दिए। सीसी सड़क बनी न देख आरईएस के एई को फटकार लगाते हुए इसे बनवाने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने इस दौरान डीएम को समस्याएं भी बताईं।

डीएम एनकेएस चौहान शुक्रवार को लोहिया ग्राम कनकापुर पहुंचे। 21 लोहिया आवासों में 14 में लेंटर पड़ा न देख उन्होंने हैरत जताई। बीडीओ देवेंद्र चौहान से कहा कि जल्द लेंटर डलवाएं। ग्रामीण रामवीर ने सफाईकर्मी न आने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

ढीले तार देख एक्सईएन अमर सिंह से कहा तार ठीक करवाएं। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकापुर में बाउंड्रीवाल और शौचालय बनवाने के साथ ही सड़क पर बना गड्ढा भरवाने को कहा। एकल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश बीएसए योगराज सिंह को दिए। गांव में गंदगी देख सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल और तहसीलदार विनोद कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed