{"_id":"5c3383dcbdec2256d64255c9","slug":"131546879964-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ बिक जाए तो पालिका हो जाएगी करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ बिक जाए तो पालिका हो जाएगी करोड़पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद अपना कबाड़ बेचकर ही करोड़पति बन जाएगी। अभी हाल ही में नगर पालिका प्रशासन ने सिर्फ जलकल और प्रकाश विभाग में पड़े निष्प्रयोज्य सामान की सूची बनाई तो उसकी कीमत लाखों आंकी गई। अभी स्वास्थ्य और साफ-सफाई के अलावा कबाड़ वाहनों की सूची बननी बाकी है।
नगर पालिका प्रशासन के जिम्मे शहर की साफ-सफाई, प्रकाश और जलकल व्यवस्था है। इसमें पालिका प्रशासन करोड़ों रुपये खर्च करता है। बताते हैं कि नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में करोड़ों रुपये का सामान कबाड़ पड़ा है। लगभग 13-14 सालों से पालिका के कबाड़ की नीलामी नहीं हुई है। कई बार अफसर पालिका का निरीक्षण तो करते हैं और नीलामी करवाने के निर्देश देकर चले जाते हैं। पर होता कुछ नहीं है।
हालांकि बीते दिनों उप जिलाधिकारी सदर अमित आसेरी ने पालिका का निरीक्षण कर नगर पालिका के सभी विभागों में निष्प्रयोज्य पड़े सामान की सूची बनाकर कबाड़ को नीलाम करवाने के निर्देश दिए थे। सूत्रों की मानें तो एसडीएम सदर के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने प्रकाश और जलकल विभाग की सूची बना भी ली है। पर, सूची को अभी तक गुप्त ही रखा गया है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने भी पालिका का निरीक्षण कर कबाड़ नीलाम करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
प्रभारी ईओ अतिरिक्त एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पालिका के कबाड़ की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। नीलामी के लिए समिति बनाई जाएगी। उसके बाद कबाड़ को उचित रेट नीलाम किया जाएगा।
161 क्विंटल लोहा कबाड़
नगर पालिका प्रशासन ने जलकल और प्रकाश विभाग की जो सूची बनाई है। उसके अनुसार करीब 161 क्विंटल लोहा और लगभग दो क्विंटल पीतल है। इसके साथ ही काफी वजन में तांबा भी पड़ा है। कबाड़ दुकानदार अमरेश ने बताया कि लोहा 18, पीतल 250 और तांबा 300 रुपये किलो बिक रहा है। ब्यूरो
दो जेसीबी समेत 11 वाहन कबाड़
नगर पालिका क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए खरीदे गए वाहनों में से करीब 11 वाहन कबाड़ में पड़े हैं। इनमें दो जेसीबी हैं। इसके अलावा स्टोर रूम में रिफ्यूज कंपेक्टर, दो डंपर और सक्शन मशीन भी हैं। बताते हैं कि रिफ्यूज कंपेक्टर 26 जनवरी 2016 को टीपीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी से करीब 23 लाख रुपये में खरीदा गया था, जो सिर्फ दो-तीन बार ही चला है। सैकड़ों कूड़ा कंटेनर भी कबाड़ पड़े हैं। ब्यूरो
जलकल विभाग का निष्प्रोज्य सामान
जनरेटर 40 केवीए (चार), हैंडपंप पाइप (जीआई) (400), पानी टैंकर (तीन), हैंडपंप हत्था (26), वीटी वाऊल असेंबली (एक), वाऊल असेंबली सबमर्सिबल (छह), सबमर्सिबल मोटर (20), वीटी मोटर (चार), पुराने स्टार्टर (चार), क्लोरीन मोटर (आठ), एयर वाल (एक), स्लूश वाल्ब (दो), बड़ा चंज ओवर (01), इंजन पंपसेट (01), क्लोरीन डोजर (01), पुराने ड्रम (दो), हैंडपंप सामग्री लगभग छह क्विंटल, रबड़ वाशर करीब दो क्विंटल, गनमेटल सामग्री (पीतल) करीबन दो क्विंटल, सरिया तीन क्विंटल।
प्रकाश विभाग का निष्प्रोज्य सामान
400 वाट चोक (628), 250 वाट चोक (2587), 70 वाट चोक (7861), 400 वाट रेंजर (21), 250 वाट सोडियम खोखा (271), 85 वाट फिटिंग सीएफएल खोखा (708), 70 वाट सोडियम खोखा (134), 40 वाट राड पट्टी खोखा (26), मेन स्विच (63) व 32 एंपियर चेंज ओवर (177), मेन स्विच बाक्स (10), गेयर बाक्स, चोक बाक्स 400 वाट खोखा (26), पलर लाइट (एक), सर्किट 85 वाट एक झाल और 11 बोरी, सीएफल, बल्ब टूटी कांच 64 झाल, 14 बोरी और इग्नाइटर, कंडेंसर, होल्डर व स्विच 39 बोरी।