फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   130 patients arrived in Jarari PHC, 51 investigated

जरारी पीएचसी में 130 मरीज पहुंचे, 51 की जांच

Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
130 patients arrived in Jarari PHC, 51 investigated
गांव जरारी में सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
जरारी पीएचसी में 130 मरीज पहुंचे, 51 की जांच
विज्ञापन

कमालगंज। जरारी व खलासपुर में बुखार फैला है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 130 मरीज पहुंचे। 51 लोगों की जांच की गई। नालियों के सफाई अभियान के बावजूद कुछ स्थानों पर सड़क पर गंदा पानी भरा है। गांव के तीन तालाबों की सफाई न होने से घास उगी है। इसी से शाम होते ही कीड़े उड़कर घरों में पहुंचते हैं।
कई दिनों से जरारी व उसके मजरा खलासपुर गांव में बुखार ने लोगों का चैन छीन लिया है। लोग बच्चों व महिलाओं का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को गांव के पीएचसी में भी 130 मरीज पहुंचे। इनमें 51 के खून की जांच की गई। जिला मुख्यालय से भी मलेरिया विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन गांव पहुंची। टीम ने भी मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधान की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर गंदा पानी भर जाता है। ग्रामीण मुवीन सिद्दीकी का कहना है कि मुख्य समस्या गांव के तीन तालाबों की सफाई न हो पाना है। तालाबों में घास खड़ी है। अंधेरा होते ही यहां से कीड़े उड़कर घरों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के दौरान महीन कीड़ों के पेट में जाने का खतरा रहता है। वहीं पीएचसी के डॉ. अनुनय कुमार ने बताया कि तेजी से बदलते मौसम से वायरल बुखार का प्रकोप है। मलेरिया व डेंगू आदि की पुष्टि नहीं हो रही है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश में भीगने से बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed