फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डीआईओएस को विद्यालय में शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका

डीआईओएस को विद्यालय में शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका

Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस को विद्यालय में शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका
जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू को बुधवार को निरीक्षण में विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोककर नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। उपस्थित छात्र संख्या से अधिक बच्चों का एमडीएम बनता देखकर डीआईओएस ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन



भारतीय महाविद्यालय महेश नगर में निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य रामप्रकाश शर्मा के कक्ष में ताला लगा मिला। सहायक अध्यापक मनीष शर्मा, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी सुनील प्रताप सिंह अनुपस्थित थे। डीआईओएस के निरीक्षण की जानकारी पर सहायक अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्यालय आ गए।
विज्ञापन



डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, शिक्षक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी का वेतन रोक कर नोटिस जारी किया है। इसके बाद शिवनंदन इंटर कालेज खिमसेपुर के निरीक्षण में प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह राठौर अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक पंकज व आकाश 13 से 15 मई तक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपस्थिति रजिस्टर में इनके नाम के आगे कुछ भी नहीं लिखा था। सहायक अध्यापिका सीमा हस्ताक्षर करने के बाद चली गई थीं। इस विद्यालय में 33 विद्यार्थी उपस्थित थे। एमडीएम बनने का लेखा जोखा शिक्षक नहीं दिखा पाए। डीआईओएस ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोककर नोटिस जारी किया है।


बाबूसिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। इसमें चार अध्यापक मिले और एमडीएम का लेखा जोखा कोई नहीं था। मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज में 13 विद्यार्थी उपस्थित थे। एमडीएम 17 विद्यार्थियों के लिए बनाया जा रहा था।



यह देखकर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से जानकारी चाही तो वह कुछ नहीं बता पाए। एमडीएम बनने का लेखा जोखा संबंधी रजिस्टर डीआईओएस को नहीं दिखाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डीआईओएस को विद्यालय में शिक्षक मिले नदारद, वेतन रोका

छात्र संख्या से अधिक बच्चों का बनता मिला एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed