फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 types of infectious patients will be registered on the surveillance portal

Farrukhabad News: सर्विलांस पोर्टल पर दर्ज होंगे 12 प्रकार के संक्रामक रोगी

Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
12 types of infectious patients will be registered on the surveillance portal
फर्रुखाबाद। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर निजी व सरकारी अस्पतालों के साथ प्रयोगशालाओं से प्राप्त संक्रामक रोगियों की सूचना दर्ज की जाएगी। सीएमओ कार्यालय सभागार में सोमवार को इसका स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल में यूपी कोविड-19 ट्रैक पोर्टल बनाया गया था। इस पर रिपोर्टिंग की जाती थी। अब सरकार ने संक्रामक रोगों की निगरानी के लिए यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल विकसित किया है। इस पर संक्रामक रोगियों की सूचना दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि इस पोर्टल पर मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, हैजा, स्क्रब टाइफस, लेप्टोस्पायरोसिस, काला अजार, हेपेटाइटिस बी एवं सी, टाइफाइड, फाइलेरिया, दिमागी बुखार सहित 12 प्रकार के संक्रामक रोगियों का विवरण दर्ज होगा। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ.रणधीर सिंह ने डॉक्टर व लैब संचालकों को प्रशिक्षण दिया। कहा कि इससे मरीजों के बारे में जानकारी और उनका उपचार आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं फायदे डॉ.रणधीर ने बताया कि सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी। इस पोर्टल के सक्रिय होने से चिकित्सा इकाईयों एवं प्रयोगशालाओं से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड जेनरेट हो सकेगा। लोगों को क्यूआर कोड युक्त लैब रिपोर्ट घर बैठे मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed