फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   111 polling stations will be increased in all four assembly constituencies.

Farrukhabad News: चारों विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेंगे 111 मतदेय स्थल

Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
111 polling stations will be increased in all four assembly constituencies.
फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोमवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों की सूची जारी कर दी गई। इससे 111 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से मतदेय स्थलों पर आपत्तियां व सुझाव 18 नवंबर तक प्रस्तुत करने की अपील की है।

जनपद में चारों विधानसभा क्षेत्र में 13 लाख 98 हजार 9 मतदाता हैं। मतदान के लिए 1531 मतदये स्थल बने हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का विभाजन होना है। इसके चलते 111 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित करा दी है।
विज्ञापन

इसमें विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में 31, अमृतपुर में 23, फर्रुखाबाद में 20 व भोजपुर में 37 नए बूथ बनाए गए हैं। इससे सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर 826 से 900 मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीति दलों के प्रतिनिधियों व सामान्य लोगों से अपील की कि वह प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर अपना सुझाव व आपत्ति 18 नवंबर तक उनके कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसील को उपलब्ध करा दें। इन आपत्तियों व सुझावों पर विचार किया जाएगा।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने बढ़े मतदेय स्थल
विधानसभा क्षेत्र - पुराने बूथ - प्रस्तावित बूथ - औसत मतदाता
कायमगंज - 439 - 470 - 834
अमृतपुर - 356 - 379 - 826
फर्रुखाबाद - 393 - 413 - 896
भोजपुर - 343 - 380 - 849
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed