फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   110 cadets from 11 groups will aim at the target in Fatehgarh.

Farrukhabad News: फतेहगढ़ में 11 ग्रुपों के 110 कैडेट साधेंगे निशाना

Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
110 cadets from 11 groups will aim at the target in Fatehgarh.
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता रविवार को फतेहगढ़ में शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 11 ग्रुपों के 110 कैडेट अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एएस मलिक ने किया। इस दो दिवसीय आयोजन की जिम्मेदारी लगातार दूसरे वर्ष 12 यूपी बटालियन फतेहगढ़ को मिली है। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर .22 राइफल स्पर्धाएं होंगी। फाइनल आठ जून को होगा, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ ग्रुप के ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव और एनसीसी निदेशालय के कर्नल राजेश मोर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed