फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 people injured in road accidents, including CPR

सड़क हादसों में दंपति समेत 11 लोग घायल

Mon, 11 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in road accidents, including CPR
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दंपति समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा। कुछ बाइक चालक के सिर में चोटें आईं तो कुछ के हाथ-पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव चौरसिया मझोला निवासी ज्ञानदास पत्नी को लेकर रविवार को बेटे अंकित की दवा लेने के लिए शुकरुल्लापुर गांव जा रहे थे। दंपति पैदल गांव सादिकपुर के पास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक की चपेट में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


महिला के पैर में और उसके पति के सिर में चोट आई है। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को बरौन अस्पताल ले गए। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, थाना कमालगंज के आजादनगर गांव निवासी इत्याक बाइक से बाजार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय बोलेरो की चपेट में आकर वह घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में चोट लग गई। आसपास के लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। घायल को बोलेरो से लोहिया अस्पताल भेजा गया।

  उधर, जिला शाहजहांपुर थाना शेरामऊ के भरगवां  गांव निवासी विशंभर दयाल भाई नारद सिंह और चचरे भाई दीपू के साथ बहनोई निवासी थाना कमालगंज के बझेरा गांव में भात लेकर जा रहे थे।  कमालगंज बघार नाला के पास कार की चपेट में आकर विशंभर दयाल और नारद सिंह घायल हो गए।

दोनों भाइयों के हाथ और पैर में चोट आई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  उधर, जिला कन्नौज थाना तिर्वा के घोसी गांव निवासी प्रेमचंद्र और अरविंद सड़क हादसे में घायल हो गए।


उधर, शहर के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी रवींद्र कुमार सड़क हादसे में जख्मी हो गए। उधर, थाना मेरापुर के गांव नौली निवासी राजू, अनिल यादव, जहानगंज के गांव जरारी निवासी रिजवान शनिवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed