{"_id":"63694d7c06514b547369b777","slug":"11-accused-of-stone-pelting-and-robbery-in-jail-sent-to-jail-farrukhabad-news-knp727114583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पथराव व लूट के 11 आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पथराव व लूट के 11 आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जेल में पथराव व लूट के आरोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पिछले वर्ष जिला जेल में आगजनी, पथराव व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी घटना के दौरान जेल में बंद थे।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर निवासी संदीप यादव दहेज हत्या में आजीवन कारावास में जिला जेल में बंद था।
बीमारी से बंदी संदीप की छह नवंबर 2021 को सैफई में मौत हो गई थी। साथी बंदियों ने सात नवंबर इलाज की लापरवाही का आरोप लगाकर जेल में आगजनी कर पथराव किया था।
इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। इसमें राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी बंदी शिवम की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद बंदियों ने अस्पताल व बैरक में आग लगाकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर सहित कई बंदी रक्षकों पर जानलेवा कर मारपीट की थी। इस मामले में जेलर अखिलेश कुमार ने बंदियों के खिलाफ लूटपाट, आगजनी, सरकारी कार्य में बाधा व जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमे की विवेचना के लिए सीओ कायमगंज सोहराब आलम की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी तत्कालीन बंदी सुग्रीव, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी प्रदुम्मन, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी सुमित, जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव मोहन नगला निवासी रापेंद्र यादव, जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव इस्माइलपुर
तकिया खेड़ा निवासी गुड्डू, शहर कोवताली के गांव चांदपुर निवासी सनी, बढ़पुर किसान नगला निवासी यतेंद्र बहादुर, मोहल्ला बंगशपुरा कोहना निवासी आसिफ उर्फ पट्टा, गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी शिवम उर्फ छुआरा, लालदरवाजा निवासी हरीकश्यप, कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी अंकित यादव को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।