{"_id":"5cdc4a88bdec220734074439","slug":"101557940872-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से कानपुर तक बन रही इलेक्ट्रिक लाइन का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। वहीं 200 किमी रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के साथ उस पर ट्रेन चलाकर ट्रायल भी लिया जा चुका है। बकाया काम जल्द पूरा कर दो माह में रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।
मथुरा से कानपुर तक करीब 400 किमी रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है। विद्युतीकरण कर रही रेलवे की इरकान कंपनी को मार्च तक काम पूरा करना था। फर्रुखाबाद से कन्नौज तक विद्युत लाइन न बन पाने से कार्यदायी संस्था को जून तक का मौका दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि मथुरा से दरियावगंज तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के साथ इस बीच रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रायल लिया जा रहा है। विद्युत लाइन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
कानपुर से कन्नौज तक काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। फर्रुखाबाद से कन्नौज के बीच विद्युतीकरण शेष रह गया है। इसमें भी पोल लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दो माह के अंदर विद्युतीकरण पूर्ण होने के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन चालू करने का प्रयास है।
दो माह में इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने की उम्मीद
विद्युत लाइन का 80 फीसदी काम हो चुका पूरा
200 किमी रेलवे लाइन पर ट्रेन का हुआ ट्रायल