फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 lakh people of 150 villages will get relief from Daggamari

Farrukhabad News: 150 गांवों के 10 लाख लोग डग्गामारी से पाएंगे निजात

Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
10 lakh people of 150 villages will get relief from Daggamari
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 150 से अधिक गांवों की करीब 10 लाख आबादी को जल्द ही बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 11 मार्गों पर बसें चलाने के लिए 25 बस मालिकों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों पर निर्भरता खत्म होगी और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय से निकलने वाले मुख्य मार्गों को छोड़कर, स्थानीय मार्गों पर रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। पिछले माह शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत इस दिशा में तेजी से काम किया गया। शुरुआत में 12 मार्गों पर 26 बस मालिकों ने प्रस्ताव दिए थे, लेकिन एक मार्ग का प्रस्ताव वापस ले लिया गया। जिलाधिकारी ने 11 मार्गों पर 25 बसें चलाने पर अंतिम मुहर लगाई। सोमवार को इन बस मालिकों को आवंटन पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

अब अगले माह मई तक इन ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इन बसों के चलने से यात्रियों को तय किराया और सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। परिवहन विभाग की देखरेख में चलने वाली इन बसों से अधिक किराया वसूलने पर भी अंकुश लगेगा। एआरएम राजेश कुमार ने कहा कि बसों का संचालन बस अड्डे से होगा और बस मालिक रोडवेज को 1500 रुपये मासिक देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बस मालिक रोडवेज से अधिक किराया नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मार्गों पर चलाई जानी हैं बसें

-फर्रुखाबाद-कायमगंज-कंपिल-सिवारा मार्ग-6, फर्रुखाबाद-कायमगंज-कंपिल-रौकरी-1, फर्रुखाबाद-कायमगंज-कंपिल-इकलहरा-1 -फर्रुखाबाद-कायमगंज-कंपिल-रुदायन-1, फर्रुखाबाद-अमृतपुर-गूजरपुर-कुतुलूपुर-नगरिया जवाहर-1, फर्रुखाबाद-शमसाबाद-बिरिया डांडा- 2, फर्रुखाबाद-पांचाल घाट-चाचूपुर-सलेमपुर-कड़हर-6, फर्रुखाबाद-मोहम्मदाबाद-नीबकरोरी-संकिसा-दहिलिया-1, फर्रुखाबाद-मोहम्मदाबाद-नीबकरोरी-संकिसा-सींगनपुर खिरिया-1, फर्रुखाबाद-चिलसरा-रमापुर-शमसाबाद-कुआंखेड़ा-4 व फर्रुखाबाद-कमालगंज- रजीपुर-जरारी-गदनपुर तुर्रा में एक



एक मार्ग पर सेवा शुरू होने में देरी

बस मालिक अभय प्रताप सिंह ने फर्रुखाबाद-सिरोली, पुठरी-नवाबगंज-पखना तिराहा-संकिसा मार्ग पर बस चलाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक से पहले उन्होंने बस चलाने में असमर्थता व्यक्त कर दी। इस कारण इस मार्ग के आसपास के 25 से अधिक गांवों के लोगों को फिलहाल डग्गामार वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। फिलहाल इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed