फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 corona infected including elderly in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में वृद्धों सहित 10 कोरोना संक्रमित

Wed, 02 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
10 corona infected including elderly in Farrukhabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 10 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो वृद्धा व एक वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आ गये। जिले में अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4364 पहुंच गया है।
शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी युवक, लोहाई रोड निवासी वृद्धा, निकटवर्ती गांव पचपुखरा निवासी अधेड़, युवक व महिला, बरौन निवासी युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी युवक की दोबारा जांच भी कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

वह घर में आइसोलेट न रहकर मोहल्ले व बाजार में घूमते देखा गया। इसके अलावा लऊआ नगला निवासी युवक, मोहम्मदाबाद के गांव रैसेपुुर निवासी वृद्ध व गांव लक्ष्मन नगला निवासी वृद्धा कोरोना की चपेट में आ गई। जिले में अब तक 4364 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4105 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 75 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 184 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed