फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 beds are arranged in dengue ward

डेंगू वार्ड में 10 बेड का इंतजाम किया जाए

Fri, 23 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
10 beds are arranged in dengue ward
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
 सामान्य बुखार को डेंगू का बुखार समझने में ही स्थिति गड़बड़ाने लगती है। डेंगू की रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के संबंध पूरी जानकारी दी जाए। ये निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जारी किए हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में जनता को जागरुक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के उपाए किए जाएं।  हर जिले में फीवर हेल्प एंड काउंसलिंग डेस्क की तत्काल प्रभाव से स्थापना कराएं, जहां मरीजों को डेंगू व मलेरिया के विषय में बचाव के लिए बताया जाए।
विज्ञापन


चिकित्सालयों में 10 बेड का आइसोलेरान वार्ड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित कराएं।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक स्कूलों में जाकर बच्चों को समझाएं कि वह अपने आसपास गंदगी, पुराने बर्तनों में पानी, कूलर, खाली डिब्बों तथा जहां कहीं पानी इकट्ठा होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर आदि का पानी प्रत्येक दिन बदलते रहें। छात्र-छात्राओं को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने तथा पैरों को ढका रखें ताकि मच्छर उन्हें काट न सकें। नगर पालिकाएं, नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें और पानी को इकट्ठा न होने दें।


पेयजल टंकियों की नियमित सफाई कराएं। पाइप लाइन बिछाते समय गड्ढों को तुरंत बंद कर दें। चिकित्सालयों में दवा की प्रचुर मात्रा उपलब्ध रखी जाए एवं डेंगू जांच में पुष्टि के लिए रक्त की स्लाइड बनाकर लखनऊ के अस्पतालों में भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed