फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   weather

दो डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी ठिठुरन, लोगों का बुरा हाल

Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
weather
अयोध्या। गुनगुनी धूप व बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को अचानक तापमान में गिरावट आ गई। रात का तापमान लुढ़ककर दो डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने पुरवा हवाओं के साथ बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। पिछले सप्ताह भर से सुबह-शाम ठंड के साथ दिन में खिलने वाली चटख धूप से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, शनिवार को ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ। धूप तो सुबह रोज की भांति ही खिल गई, लेकिन आसमान में काले बादलों ने दस्तक दे री। बीच-बीच में बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। एक किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं से गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन

दिन का तापमान तो सामान्य से अधिक रहा, लेकिन रात का तापमान तेजी से खिसक गया। इससे गलन व ठिठुरन और बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दो डिग्री रिकार्ड किया गया। नमी अधिकतम 88 फीसदी व न्यूनतम 27 फीसदी दर्ज हुई। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है। इससे ठंड बरकरार रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed